Subscribe Us

वर्तमानकाल हिंदी व्याकरण विस्तार से पढे़

 




 वर्तमानकाल हिंदी व्याकरण विस्तार से पढे़

वर्तमानकाल 

उदाहरण :-

सीता पढ़ा रही है |

हिरन झील पर पानी पी रहा है |

ऊपर दिए गए वाक्यों से क्रिया के वर्तमान समय में होने का पता चल रहा है | इसलिए ये वर्तमानकाल की क्रियाएँ हैं|

वर्तमानकाल की परिभाषा :-  क्रिया के जिस रूप से कार्य के वर्तमान समय में होने का बोध हो, उसे वर्तमानकाल कहते हैं | वर्तमान काल की पहचान ता है , ती है , ते हैं , रहा है , रही है , रहे हैं आदि से होती है |

वर्तमान काल के भेद  :-

वर्तमान काल के तीन भेद होते हैं -

- सामान्य वर्तमान काल 

- अपूर्ण वर्तमान काल 

- संदिग्ध वर्तमान काल 

सामान्य वर्तमान काल

उदाहरण :-

राधिका खाना खाती है |

मैं रोज़ स्कूल जाता हूँ | 

ऊपर दिए गए वाक्यों से क्रिया के सामान्य रूप में होने का पता चल रहा है | 

सामान्य वर्तमान काल की परिभाषा :-  क्रिया के जिस रूप से कार्य के सामान्य रूप से चलने वाले समय (काल) में होने का बोध होता है, उसे सामान्य वर्तमान काल कहते हैं | इसमें क्रिया के साथ ता, ती, ते, हूँ, हो, है आदि लगाया जाता है |

अपूर्ण वर्तमान काल

उदाहरण :- 

श्याम मंदिर जा रहा है |

मंत्रीजी भाषण दे रहे हैं |

ऊपर दिए गए वाक्यों से क्रिया के वर्तमान समय में चलने का पता चल रहा है जो समाप्त नहीं हुई है |

अपूर्ण वर्तमान काल की परिभाषा :-  जिन शब्दों से यह पता चले कि क्रिया वर्तमान समय में चल रही है समाप्त नहीं हुई है, उसे अपूर्ण वर्तमान काल कहते हैं | अपूर्ण वर्तमानकालिक क्रिया के साथ रहा है, रहे हैं, रही है आदि लगाए जाते हैं |

संदिग्ध वर्तमान काल

उदाहरण :- 

टी.वी. पर मैच आ रहा होगा |

राधा परीक्षा दे रही होगी |

संदिग्ध वर्तमान काल की परिभाषा :-  जिन शब्दों से क्रिया के वर्तमान समय में होने या घटित होने पर संदेह होता है, उसे संदिग्ध वर्तमान काल कहते हैं | संदिग्ध वर्तमानकालिक क्रिया के साथ जाता होगा, रहा होगा, रही होगी, रहे होंगे आदि का प्रयोग किया जाता है |

Post a Comment

0 Comments