विषय :-हिंदी शब्द-युग्म, जोड़ियों में प्रयोग किए जाने वाले शब्द शब्द-युग्म प्रस्तुत हैं।
कुछ शब्दों का प्रयोग जोड़ियों में होता है। इन्हें ‘शब्द-युग्म' कहते हैं।
बोलचाल में ऐसे शब्दों का अकसर प्रयोग होता है। उदाहरण के लिए
दिन -- रात, दस -- बीस आदि। ये जोड़ियाँ कभी दो समान अर्थवाले
शब्दों से, कभी सार्थक-निरर्थक शब्दों से, तो कभी विपरीत अर्थवाले
शब्दों से बनती हैं। यहाँ ऐसे ही कुछ शब्द-युग्म प्रस्तुत हैं
🔹शब्द-युग्म 🔹
छोटा -- बडा
दिन -- रात
अता -- पता
अनाप -- शनाप
अपना -- पराया
आना -- जाना
आमने -- सामने
आँधी -- तूफान
इधर -- -उधर
उठते -- बैठते
उतार -- -चढ़ाव
उथल -- पुथल
काम -- काज
कायदे -- कानून
खान -- पान
खेल -- कूद
चमक -- दमक
चलते -- चलते
चहल -- पहल
जान -- पहचान
दस -- बीस
धन -- दौलत
नर -- नारी
पढ़ना -- लिखना
पालन -- पोषण
पूछ -- ताछ
बच्चे -- बूढ़े
भला -- बुरा
भाई -- बहन
रीति -- नीति
रूखा -- सूखा
लंबा -- चौड़ा
लेखा -- जोखा
शोर -- गुल
सूझ -- बूझ
हक्का -- बक्का
हिसाब -- किताब
भोला -- भाला
====================
माझ्या www.myidealeducation.com ब्लाॅगवर '
सामान्यज्ञान माहिती व विविध प्रकारचे रंजक उपक्रम
वाचवण्यासाठी लिंकला क्लिक करून ब्लाॅगवरून माहिती मिळवा.
0 Comments